VIDEO: उर्फी जावेद की हालत हुई खराब, आनन फानन में सूट पहने भागी और चिल्लाई- मेरी तबीयत...

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद सोशल मीडिया की एक सेंसेशन बन चुकी है और आपको बता दें कि उनका जादू हर तरफ छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और वह आए दिन अतरंगी ड्रेसेस के चलते दर्शकों के बीच में सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो भी वायरल होता हुआ नजर आता है।
उर्फी जावेद आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। हालांकि अब जल्दी ही वह बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। लेकिन इन दिनों उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद फैंस की चिंता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।
उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह सफेद रंग का सूट पहने और सिर पर चुन्नी ओढ़े हुए नजर आ रही है। वीडियो में उन्हें पैपराजी से कहते हुए देखा जा रहा है कि मेरी तबीयत बहुत खराब है। जिस पर पैप्स उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ। जिस पर एक्ट्रेस बोलती है कि "पता नहीं क्या हुआ तुम लोगों की वजह से मेरी तबीयत खराब रहती है।"
उर्फी जावेद कि इस वीडियो पर अब लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई तो उनको सूट पहने देखा काफी ज्यादा हैरान हो गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वक्त अच्छे-अच्छो को सिर पर दुपट्टा रखना सीख देता है। एक अन्य यूजर लिखता है कि आज तो दीदी ने कपड़े पहने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications