स्टाइलिश दिखने के चक्कर में उर्फी जावेद ने पार कर दीं सारी हदें, चलती छिपकली की बना डाली ड्रेस, VIDEO

Urfi Javed Latest Outfit: उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनका नाम तब ज्यादा सुर्खियों में आया जब वह बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। इस शो के बाद से तो मनों उर्फी की किस्मत ही बदल गई हो। भले ही उर्फी शो से एक हफ्ते के अंदर ही निकल गई थीं, लेकिन उर्फी ने अपनी स्टाइलिश और अतरंगी अवतार से ऐसी पहचान बनाई कि तब से लेकर आज तक उर्फी हर एक की जुबान पर हैं।
इन दिनों तो उर्फी अपने स्टाइलिश लुक्स के अलावा अपने सीरीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी हां, बता दें कि उर्फी जावेद की हाल ही में सीरीज आई है जिसका नाम है 'फॉलो कर लो यार'। इस सीरीज में वह अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोलती नजर आ रही हैं। हालांकि लोगों की तरफ से सीरीज को लेकर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है, लेकिन फिर भी उर्फी अपनी सीरीज को प्रमोट करने का नया तरीका निकाल रही हैं।
हाल ही में उर्फी जावेद अनन्या पांडे के सीरीज 'कॉल मी बे' के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस खास मौके पर अनन्या पांडे ट्राउजर और बैकलेस टॉप में दिखीं, लेकिन जहां उर्फी जावेद हों वहां लाइमलाइट किसी और को कैसे मिल सकती है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान उर्फी जावेद भी अनन्या के साथ नजर आईं, लेकिन उर्फी के लुक को देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। जी हां, इस खास मौके पर उर्फी ने अपनी ड्रेस पर बड़ी सी छिपकली बनाकर चिपकाई थी, लेकिन हैरानी वाली बात यह थी कि यह छिपकली मूव कर रही थी। उर्फी का ये क्रिएटिव अंदाज देख लोग भी हैरान ही रह गए।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये लड़की कुछ नहीं छोड़ेगी। तो वहीं दूसरे ने कहा ये हमेशा ही ऐसे अजीब कपड़े पहन लेती है और खुद ही कंर्फटेबल फील नहीं करती है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो मनीषा मल्होत्रा से चार कदम आगे निकलेगी।


Click it and Unblock the Notifications