बाबू भैया बनकर अंजली अरोड़ा के साथ पोज दे रहीं थीं उर्फी जावेद, पैपराजी ने कहा, 'उसकी मम्मी लग रही हो''

ये वो दौर है जहां फैशन का नाम सुनते ही एक नाम सामने आता है और वो हैं उर्फी जावेद। अपने अजीबो गरीब लुक्स और कभी कभी बेहद बोल्ड लुक्स से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद सोशल मीडिया क्वीन बन चुकी हैं।
इस वक्त उनका एक लुक सामने आ रहा है जो कि काफी कमाल है और लोगों का कहना है कि उर्फी काफी फनी लग रही हैं। दरअसल 15 अक्टूबर को उर्फी अपना जन्मदिन मनाएंगी।
इसी के चलते उन्होने जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने का फैसला किया है और 12 अक्टूबर की रात अपने दोस्तों के लिए एक लिए बॉलीवुड थीम पार्टी का आयोजन किया था। इस मौके पर उर्फी जावेद ने हेरा फेरी मशहूर किरदार बाबू राव गणपत राव आप्टे का लुक लिया।
हालांकि कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा के साथ पोज देते हुए पैपराजी ने उनका मजाक उड़ाया और कहा है कि वो अंजली की मम्मी लग रही हैं। जी हां, वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी और अंजली पोज दे रही है तभी एक पैप की आवाज आई कि, ''आप उनकी मम्मी लग रही हो।''
इसके बाद उर्फी ने हैरान करने वाला रिएक्शन दिया। उर्फी ने कहा, ''ठीक है ये इतनी हॉट है कि इसकी मम्मी बनना भी मंजूर है।'' इसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। अंजली अरोड़ा की बात करें तो उन्होने ताल से ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक कॉपी किया था और काफी सुंदर लग रहीं थीं।
इन सबके बीच लोगों के फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''उर्फी का दिमाग ख़राब हो गया है। पूरे कपड़े पहनके आई है।'' एक ने लिखा, ''कच्चा बादाम खुद मम्मी लग रही है उर्फी की।'' एक ने लिखा, ''बाबू भैया नहीं लग रही हो मिया खलीफा लग रही हो।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











