..................... Urfi Javed wants to become the owner of Shahrukh Khan's property? Follow Kar Lo Yaar web show - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के जायदाद की मालकिन बनना चाहती हैं उर्फी जावेद? क्यों कह डाली इतनी बड़ी बात!

urfi javed shahrukh khan

Urfi Javed Shahrukh Khan Property- उर्फी जावेद इस वक्त अपने वेब शो फॉलो कर लो यार को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उनका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने शाहरुख खान की जायदाद को लेकर काफी बड़ी बात कह डाली है।

उर्फी जावेद इस दौरान इंडिया टुडे से बात कर रहीं थीं और उनका कहना था कि, उनको शाहरुख खान की जायदाद में हिस्सा चाहिए। उर्फी बोलीं, ''मैने जो किया है उसके लिए एक्स फैक्टर चाहिए, मैने जो किया है वो कर के देख लो अगर हिम्मत है तो।

अगर कोई सफल होगा तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी। कई ऐसे लोग हैं जिन्होने मेरा हौसला तक तोड़ने की कोशिश की लेकिन मैने वही किया जो मुझे करना था। मैं अपने लिए ऐसी दुनिया बनाना चाहती हूं जहां मैं जो चाहूं वो कर सकूं।

अगर इसके लिए कुछ विवादित करना पड़ा तो भी मैं पीछे नहीं हटूंगी। मैं तब तक नहीं रुकूंगी जब तक शाहरुख खान जैसा स्टेटस नहीं बना लेती, वो मेरे बेंचमार्क हैं। जब शाहरुख खान मुझे अपनी जायदाद का आधा हिस्सा दे देंगे तो मैं रिटायर हो जाऊंगी।'' इसके बाद उनका ये बयान चर्चा में हैं।

सितारों को किया मैसेज

अमेजन के शो फॉलो कर लो यार के प्रमोशन को लेकर उर्फी जावेद ने कई सितारों इंस्टाग्राम पर डीएम किए हैं। बीती रात उर्फी जावेद ने सभी फिल्मी सितारों को मैसेज कर दिए हैं और यह मैसेज बेहद ही अजीबों-गरीब हैं। इन मैसेज की स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो खुद उर्फी ने ही शेयर किए हैं। उर्फी के इन मैसेज़ को पढ़ आप भी हैरान रह जाएंगे। हालांकि वो क्या चाहती हैं ये तो कोई नहीं जानता।

Read more about: urfi javed shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X