जब उर्फी जावेद ने शाहरुख खान से शादी करने की जताई थी इच्छा, बोलीं- 'मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो...'

Urfi Javed Wanted To Marry Shah Rukh Khan: उर्फी जावेद इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जल्दी ही वह बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद ने शाहरुख खान के साथ में एक तस्वीर साझा की। दोनों की इस तस्वीर को देखने के बाद में हर कोई हैरान हो गया और कुछ लोग तो इस तस्वीर को फेक बताने लगे।
लेकिन क्या आपको पता है कि उर्फी जावेद ने एक बार शाहरुख खान से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। दरअसल आपको बता दें कि इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ। उर्फी जावेद के स्पॉट एरिया पर पैपराजी ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन उस समय उर्फी जावेद से पैपराजी ने पठान फिल्म को लेकर सवाल किया।
उर्फी जावेद ने पैपराजी का जवाब देते हुए कहा कि वह फिल्म देखने जाने वाली हैं। बाद में एक्ट्रेस से उनके बायकॉट ट्रेंड को लेकर भी सवाल किया गया और इस पर अभिनेत्री ने कहा कि मेरा बायकॉट कर दो। पैपराजी ने एक बार फिर उर्फी जावेद से सवाल किया कि आप शाहरुख खान को लेकर क्या कहना चाहती हो?
उर्फी जावेद ने पैपराजी के इस सवाल पर जवाब दिया कि "आई लव यू शाहरुख खान, मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो।" उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और लोगों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी। उर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी पसंद किया जाता है और कई बार उन्हें इसके चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications