गुटखा खाकर फैन ने उर्फी जावेद के साथ सेल्फी लेने पर की ऐसी हरकत ,नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO

By Filmibeat Desk

बिग बॅास ओटीटी के बाद उर्फी जावेद अपनी ग्लैमरस फोटो के कारण इंटरनेट पर सबसे अधिक वायरल होती हैं। अपनी तस्वीरों के कारण लगातार कैमरे में कैद होने वाली उर्फी जावेद की मुलाकात हाल ही में उनके एक फैन से हुई। जहां पर उर्फी जावेद को देखने के बाद गुटखा खाते हुए एक फैन ने एक ऐसी हरकत जिसे देख आप भी हैरान हो जायेंगे।

उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है जहां पर फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। उर्फी जावेद के साथ खड़े रहने वाले इस आदमी के मुंह में गुटखा है। उर्फी जावेद हमेशा की तरह अपने बोल्ड लुक के कारण इस वीडियो में छाई हुई हैं। जैसे ही फैन उन्हें देखता है वैसे ही गुटखा मुंह से बाहर फेंक देता है।

Urfi javed,

पहले तो अपने इस फैन को देखकर उर्फी जावेद असहज हो जाती हैं। बाद में उर्फी जावेद अपनी हंसी को रोक नहीं पाती हैं। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वहीं उर्फी जावेद के हंसने पर एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि गुटखा थूकने पर हंसने के बजाए उस शख्स को डांट लगानी चाहिए थी।

उर्फी जावेद का लेटेस्ट फोटोशूट

उर्फी जावेद का लेटेस्ट फोटोशूट

खैर, उर्फी जावेद को लगातार कई दफा अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण इंटरनेट पर ट्रोल का सामना करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी जावेद ने ग्रीन रंग का पैंट पहन कर फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उर्फी ने ग्रीन रंग का ही ब्रालेट पहन कर रखा है।

उर्फी जावेद ने दिखाई फिगर

उर्फी जावेद ने दिखाई फिगर

पैंट की जीप खोलकर उर्फी जावेद ने अपनी फिगर को दिखाते हुए यह नया फोटोशूट करवाया है। अपनी इस तस्वीर के साथ उर्फी जावेद ने लिखा है कि हर लड़की का डिनर के बाद यही हाल होता है। किसी ने उर्फी जावेद की इस फोटो पर आग लगाने वाला इमोजी शेयर किया है तो किसी ने उन्हें फिर से इसके लिए ट्रोल भी किया है।

उर्फी जावेद बुरी तरह ट्रोल

उर्फी जावेद बुरी तरह ट्रोल

इसके साथ उर्फी जावेद ने एक फोटोशूट का वीडियो भी शेयर किया है जिस पर उन्हें काफी बुरी तरह के कमेंट मिले हैं। फिलहाल इन सबसे अलग हटकर उर्फी जावेद लगातार अपने फोटोशूट और वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X