Urfi Javed ने किया खुलासा इस बार नहीं पहनेंगी कुछ, हवा से बनाएंगी कपड़े

Urfi Javed Video: अटपटे कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुनकर सबके सब हैरान रह जाएंगे। उर्फी जावेद ने अपने अगले आउटफिट के बारे में एक वीडियो में बताया है और इस खुलासे को सुनकर सबका मुंह खुला का खुला रह गया।
हवा से बनाएंगी आउटफिट
उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला उनका इंटरव्यू लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने पूछा कि उनका अगला आउटफिट आइडिया क्या होगा- तो इस पर उर्फी कहती हैं कि अब बस हवा से आउटफिट बनाना रह गया है और वो जल्द ही होगा- हवा का आउटफिट। इस वीडियो के सामने आते ही लोग उन्हें हर बार की तरह खरी-खोटी सुनाने लगे और ट्रोल करने लगे।
लोग करते हैं ट्रोल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऊर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है कि जब भी वह बोल्ड लुक में नजर आती है ,तो उनका समाज उन्हें अस्वीकार कर देता है। बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर नहीं है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह मुस्लिम है। इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि वह एक मुस्लिम लड़की है, जब भी लोग सोशल मीडिया पर उसे गंदे कमेंट करते हैं तो उसमें ज्यादातर लोग मुस्लिम होते हैं, उन लोगों को लगता है कि मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं। वे लोग मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि मुस्लिम पुरुष चाहते हैं कि उनकी महिलाओं को एक निश्चित तरीके से व्यवहार करना चाहिए।
मुस्लिम लड़के से नहीं करेंगी शादी
ऊर्फी जावेद ने आगे कहा कि वह समुदाय की सभी महिलाओं को कंट्रोल करना चाहते हैं और यही वजह है कि मैं इस्लाम को नहीं मानती हूं। मुझे ट्रोल करने की सबसे बड़ी वजह यह है कि मैं उस तरह का व्यवहार नहीं करती, जैसा कि वे लोग धर्म के हिसाब से मुझसे उम्मीद करते हैं। ऊर्फी जावेद से पूछा गया कि क्या वह कभी अपने समुदाय से बाहर के किसी व्यक्ति से शादी करेगी ,तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं कभी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी। मैं इस्लाम में विश्वास नहीं करती हूं, मैं किसी भी धर्म को फॉलो नहीं करती हूं, इसलिए मुझे परवाह नहीं है कि मैं किस से प्यार करती हूं , हम जिससे चाहे उससे शादी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications