Urfi Javed Spider Look: उर्फी जावेद ने पहने मकड़ी के जाले! जबरदस्त तरीके से गालियां दे रहे हैं लोग!

Urfi Javed Spider Web Look: उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं और एक बार फिर से वो अपने एक ऐसे आउटफिट के साथ आईं, जिसे देखने के बाद हर कोई उन्हें गाली देने लगा।
दरअसल, उर्फी जावेद ने हाल ही में एमटीवी स्पलिट्सविला के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों के सामने आते ही उनका लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुा है। इस दौरान उर्फी जावेद काफी स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रही हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने ब्लैक ब्रालैट पैंट सूट पहना हुआ है। इसे आकर्षक बनाने के लिए इसपर सिक्वेंज से मकड़ी का जाला बनाया गया है।
इस लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने काफी ब्राइट मेकअप किया है। इसके साथ ही हसीना ने बालों को भी लहरों की तरह खास स्टाइल दिया है। उर्फी की इन तस्वीरों को देखने के बाद नेटिजंस उनकी इस दौरान की और तस्वीरों और वीडियो की डिमांड कर रहे हैं।
एक यूजर ने उर्फी के इस लुक पर लिखा, ''मैडम, जोश कैसा है और कैसे कंट्रोल करें।'' एक का कहना है, ''ब्लैक कलर का पहना है।'' एक ने लिखा, ''फिर से ब्रा गायब।'' एक ने लिखा, ''सुधर जाओ अभी भी वक्त है।'' एक ने लिखा, ''उर्फी रॉक्स।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात है कि उर्फी जावेद ने किसी को जवाब नहीं दिया है।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications