प्रोटेक्शन पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, इस बार तो हसीना ने हद ही करदी

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद हर दिन ही कुछ ना कुछ नया कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। दऱअसल, उर्फी ने अपने लुक के साथ नया ही एक्सपेरिमेंट किया है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है।
उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान प्रोटेक्शन पहनकर निकली तो पैपराजी ने इन्हें स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी ने बैरिकेड जैसे डिजाइन को पहना हुआ था। बैरिकेड प्रोटेक्शन से अलग उर्फी का बाकि का लुक काफी बोल्ड था। उर्फी ने ब्लैक कपड़े से अपने तन को कवर किया हुआ था।
सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'चिड़िया उड़ उड़' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'चिड़िया उड़ खेलो ना दीदी'।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications