..................... Urfi Javed Turns Heads In Bubble Dress Inspired By Cannes Film Festival - Hindi Filmibeat

बबल्स उड़ाती ड्रेस पहन सामने आईं Urfi Javed, लोग बोले- कान्स में जाने वालों को भी कुछ सीखना चाहिए...

Urfi Javed Bubble Dress: उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं और आपको बता दें कि उनके क्रिएटिव आईडिया कई बार अच्छे-अच्छे फैशन डिजाइनर को भी पीछे छोड़ देते हैं। वह काफी बेहतरीन डिजाइन की ड्रेस बना चुकी है जिसमें सेफ्टी पिन से लेकर ब्लेड और प्लास्टिक की बोतल भी शामिल है। लेकिन एक बार फिर से वह बेहद ही स्टाइलिश ड्रेस में सामने आ चुकी है।

Urfi Javed

बबल गर्ल बनी उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने इस बार बेहद ही अलग ड्रेस चुनी है। इस दौरान वह बबल गर्ल बनकर सामने आई और उन्होंने लाइट पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। उनकी ड्रेस से बबल्स उड़ते हुए नजर आए। उनकी इस ड्रेस पर लोगों की नजरे टिक गई।

कान्स फेस्टिवल से लिया आइडिया

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद की इस ड्रेस की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "उर्फी की क्रिएटिविटी लेवल की तो कोई तुलना नहीं कर सकता।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने वाले लोगों को यहां से सीख लेनी चाहिए।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद को यह आइडिया कान्स फिल्म फेस्टिवल से आया है। ऐसी ही ड्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार किसी ने पहनी थी। इस बात का जिक्र खुद उर्फी ने भी किया और कहा कि कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में भी किसी ने ऐसी ही ड्रेस पहनी थी।

इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है उर्फी जावेद

उर्फी जावेद अभी के वक्त में इंटरनेट सर्विस स्टेशन बन चुकी है और उनके फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर उनको 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनका अतरंगी फैशन सेंस लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि इससे पहले वह काफी टीवी शोज में काम कर चुकी है और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में भी नजर आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X