..................... गणेश आरती करने पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, हिंदू और मुस्लिमों ने लगाई लताड़! Urfi Javed trolled badly for performing Ganesh Aarti, Hindus and Muslims scolded her - Hindi Filmibeat

Urfi Javed Troll- गणेश आरती करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, हिंदू और मुस्लिमों ने लगाई लताड़!

urfi javed

उर्फी जावेद ने आज सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। कारण ये है कि वो लाल बाग चा राजा भगवान गणपति की आरती करने के लिए पहुंची थीँ। इस दौरान उर्फी ने अपने लुक्स से भी लोगों को चौंकाया जो कि काफी शानदार था। हालांकि इस दौरान वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

उनको मुस्लिम होने के कारण भी ट्रोल किया जा रहा है और आरती करने के तरीके के कारण भी काफी बुरा भला कहा जा रहा है। पैपराजी पेज पर वायरल इस वीडियो में लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''अस्तकफिरुल्लाह अस्तकफिरुल्लाह मुस्लिम है या नहीं जिक्र कर देना ही अच्छा है जैसे कपड़े बदलती है वैसे ही एक सब कुछ बदलती है।'' एक ने लिखा, ''आरती करने से पहले तमीज सीख लेना चाहिए, पंडित जी ने बताया।'' एक ने लिखा, ''काफिरो वाले काम।''

एक ने लिखा, ''ये तो किसी धरम को नहीं मानती थी।'' एक का कहना था, ''कल तक 'नास्तिक' हूं कह के फुटेज खा रही थी। वाह रे, क्या-क्या करना पड़ता है खबरों में रहने के लिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

लाल बाग चा राजा में सितारे लगातार आ रहे हैं और छा रहे हैँ। उर्फी के अलावा विक्की कौशल बुधवार देर रात गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। आज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपनी मां के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची।

इस दौरान साड़ी में शिल्पा बहुत ही खूबसूरत लगीं। धवार को शाह रुख खान ने मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन किए गए हैं। फिलहाल आप देखिए उर्फी जावेद की आरती का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X