कर्ली हेयर के साथ उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, फिदा हुए लोग, बोले- 'पहली बार ढंग के..'

उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं लेकिन कुछ अलग हुआ है। शायद ये पहली बार होगा कि उर्फी जावेद की लोग तारीफ कर रहे हैं। उर्फी का लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है इस लुक में उनको काफी पसंद किया जा रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि वो बेहद सुंदर लग रही हैँ। उर्फी जावेद ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
उर्फी जावेद ने इस दौरान बेहद शानदार ड्रेस पहनी हैं। इस ड्रेस में उर्फी लग भी काफी कमाल रही है। ड्रेस के अलावा उर्फी जावेद ने अपने बालों को कर्ली किया हुआ है जोकि उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।
क्या बोले लोग
उर्फी जावेद के लुक्स पर लोग फिदा हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत ही शानदार।'' एक ने लिखा, ''सुपर्ब।'' एक का कहना था, ''उर्फी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं।'' एक ने लिखा, ''ढंग के कपड़े पहने तो ऐसी ही लगेगी।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है जनाब।'' एक का कहना, ''सूरज ने दिशा बदल दी क्या।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उर्फी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन आता है या नहीं।
उर्फी जावेद हैं मशहूर
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications