Urfi Javed ने अब टेप से बनाया कुछ ऐसा आउटफिट, Video देख हैरान रह जाएंगे आप

उर्फी जावेद अपनी आउटफिट की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी अतरंगी आउटफिट हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी के ग्लैमर और फैशन सेंस का जादू ऐसा है कि सेलेब्स हो या आम जनता, हर कोई उनकी तस्वीर को एक नजर घुमाकर जरूर देखता है। उर्फी के लिए टॅापलेस होना आम बात है। उर्फी को कई दफा टॅापलेस तस्वीरों में देखा जा चुका है।
इस बार उर्फी ने फिर से अपनी नई आउटफिट से हर किसी को हैरत में डाल दिया है। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद रेड टेप को अपने शरीर में चिपकाए नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद इस वीडियो में जमीन पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ ही रेड टेप से अपने शरीर को ढका है और साथ ही इसे जमीन पर चिपकाया है।
उर्फी जावेद का यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उर्फी इस वीडियो में रेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। कई यूजर्स उर्फी जावेद के इस बोल्ड आउटफिट को पसंद कर रहे हैं तो कई यूजर्स को उनकी यह क्रिएटिविटी पसंद नहीं आ रही है। कहना गलत नहीं होगा कि अपने अजीबोगरीब फैशन से उन्होंने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है।
रणवीर सिंह हो या करण जौहर, हर कोई उर्फी के इस अतरंगी फैशन को बखूबी जानता है। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड और टॅापलेस फोटोज को मिलाकर अभी तक 2 हजार से अधिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
पिछले दिनों सनी लियोनी ने भी उर्फी जावेद की जमकर तारीफ की थी और कहा था- 'मुझे लगता है कि उर्फी जावेद ने अपनी मेहनत से फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना रही हैं, वह बहुत शानदार और आकर्षक हैं। उन्होंने फैशन का आइडिया कहीं से भी लिया है लेकिन उनका कॉन्फिडेंट लाजवाब है।'


Click it and Unblock the Notifications