MMS लीक पर भड़कीं उर्फी जावेद ने साधा निशाना, फोटो पर बोलीं- मेरे पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं हैं
बिग बॅास ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने ग्लैमरस कपड़ों के साथ अपने तीखी बोली के कारण भी खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया जब किसी ने उनके कपड़ों पर कमेंट किया था। इस बीच उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा एमएमएस और साथ ही खुद की कमाई को लेकर भी अपना पक्ष सामने रखा है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार अंजलि अरोड़ा के कथित वायरल एमएमएस पर उर्फी ने कहा है कि अगर अंजलि सच में उस वायरल वीडियो में थी तो वह बता दें कि वह अपराधी नहीं बल्कि पीड़ित है अगर कोई लड़की शारीरिक संबंध बनाते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर लेती है और उसकी मर्जी के बिना वायरल हो जाती है, तो वह अभी भी वह एक शिकार है।

किसी का रेप होता है
उन्होंने अपने लिए वीडियो रिकॉर्ड किया है, लीक करना उनके साथ गलत है। उर्फी ने आगे अपनी बात को समझाते हुए यह भी कहा कि अगर भारत में किसी का रेप होता है तो लोग कहते हैं कि उन्होंने ऐसे कपड़े पहने थे। अगर किसी लड़की के साथ रेप होता है तो लोग उसके कपड़ों को दोष देते हैं।

बिग बॅास कर्ज लेकर गई थीं- उर्फी जावेद
साथ ही उर्फी ने अपने रिश्ते पर भी बात की है कि बिग बॅास में जाने से पहले वह रिश्ते में थीं , अब दोनों के बीच केवल दोस्ती है। उर्फी ने यह भी आगे कहा कि एक समय ऐसा था कि उनके पास पैसे भी नहीं थे, वह कर्ज लेकर बिग बॅास में गई थीं।

मेरे पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं
एक वीक रहने के कारण वह कमाई भी नहीं कर पाई थीं। उर्फी ने कहा कि ऐसे कपड़े पहनकर अगर मैं कुछ पैसे कमा लूं तो लोगों को क्या दिक्कत है? उर्फी से यह भी पूछा गया कि वह जहां जाती हैं, पपराजी वहां पहुंच जाता है, इस पर उर्फी ने कहा कि मैं क्या उन्हें पैसे देती हूं, मेरे पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं हैं,


Click it and Unblock the Notifications