चिलचिलाती गर्मी में Urfi Javed ने कंधों पर लगाए कबूतर, उड़ती चिड़िया देख लोगों ने कहा- 'इसे भी उड़ा ले जाओ'

Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद जिन्हें अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाना जाता है। उनकी हर ड्रेस लोगों को हैरान कर देती है। अब चिलचिलाती गर्मी में उर्फी एक बार फिर अपने क्रिएटिव दिमाग के साथ कैमरे के सामने आई हैं। उर्फी का हाल का लुक एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
उर्फी का नया लुक
उर्फी जावेद का जो नया लुक सामने आया है, उसमें ब्लैक मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस के कंधों पर तारों के सहारे ऊपर की ओर दो चिड़िया लगा रखी थीं, जो चारों ओर उड़ रही थीं। उर्फी की ये कारीगरी देखकर हर कोई हैरान रह गया। जहां कुछ लोग उर्फी के इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें हर बार की तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट का बात करें तो, उर्फी ने हाल ही में एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें उनकी एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका थी। जब से उन्हें शहर में 'बटरफ्लाई गाउन' पहने देखा गया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया, तब से वह चर्चा में हैं।
उर्फी को बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद लोकप्रियता मिली, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह उन्हें दी गई किसी भी चीज़ से एक आउटफिट बना सकती हैं। और जब कंटेस्टेंट्स ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्होंने कूड़े के थैलों से एक ड्रेस बनाई, जिससे सभी प्रभावित हुए।


Click it and Unblock the Notifications