..................... Urfi Javed stickes tea bag on naked body to make new dress Urfi Javed weird dress idea Urfi Javed new look - Hindi Filmibeat

बदन पर चायपत्ती लपेट मचली उर्फी जावेद, लोग करने लगे ऐसी गंदी-गंदी डिमांड

Urfi Javed

Urfi Javed Tea Bag Dress: फैशनेस्ट उर्फी जावेद हर दिन कुछ ना कुछ गजब कर अपने फैंस का दिल धड़का देती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने फैंस के लिए अपना नया लुक जारी कर दिया है। उर्फी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद ने अपना नया लुक एक ऐसी चीज से तैयार किया है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। दरअसल, हसीना इस बार बदन पर चायपत्ती लपेटे कैमरे के सामने आ गई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि चाय पीते पीते उर्फी को अचानक नई ड्रेस का आइडिया सूझ गया।

इसके बाद उर्फी ने खूब सारे टी बैग को जोड़कर अपनी नई ड्रेस तैयार की और इसे पहनकर वो सबके सामने आ भी पहुंचीं। उर्फी जावेद के या लुक आग की तरह वायरल हो रहा हैं। जहां तमाम लोगों का उर्फी का ये एक्सपेरिमेंट काफी पसंद आ रहा है तो वहीं तमाम नेटिजंस उर्फी को इस लुक के जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

चायपत्ती बदन पर लपेटने के लिए उर्फी जावेद से काफी सारे नेटिजंस भद्दी और गंदी डिमांड भी कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन का रूख करके आप ऐसे डिमांड से दो चार हो सकते हैं।

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X