Urfi Javed अपनी बहन के साथ आईं नजर, एक्ट्रेस की कटी-फटी ड्रेस छोड़ डॉली के दीवाने हुए लोग

Urfi Javed Spotted With Sister: उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वो अजीब आउटफिट की वजह से खबरों में आईं। लोग हर बार की तरह उन्हें ट्रोल करने लगे लेकिन उर्फी के साथ उनकी बहन भी नजर आई थीं, जिनके कपड़ों की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं और अब उर्फी से ज्यादा वो वाहवाही लूट रही हैं। हर रोज उर्फी अपने फैंस के लिए नए-नए लुक लेकर आती ही रहती हैं और एक बार फिर से वो हाजिर हैं अपने नए लुक के साथ। उर्फी का हाल ही में एक नया वीडियो आया है, जिसमें उनका अजीबोगरीब आउटफिट चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन इस बार उनकी बहन भी सुर्खियों में आ गई हैं।
उर्फी की बहन ने बटोरी लाइमलाइट
उर्फी जावेद हाल ही में अपनी बहन डॉली जावेद के साथ नजर आईं। हालांकि, पहले कैमरे ने उर्फी पर फोकस किया लेकिन जैसे ही नजर एक्ट्रेस की बहन डॉली पर गई तो वहीं पर आकर ठहर गई।उर्फी जावेद की बहन डॉली ने काफी खूबसूरत आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने फ्लोरल बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ था। हालांकि, डॉली की इस ड्रेस का नेक काफी डीप था। कुछ लोगो ने उर्फी की तारीफ की तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे।
गोल्डन ड्रेस में चलना-फिरना भी हुआ था मुश्किल
आपको बता दें, इससे पहले उर्फी जावेद एक गोल्डन ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो रहा था। इस ड्रेस में वो इतनी ज्यादा अनकंफर्टेबल थीं कि लोगों ने उर्फी को पकड़कर वैनिटी में चढ़ाया। बात करें लुक की तो उर्फी जावेद ने एक ऐसी ड्रेस पहन रखी थी जो कि काफी रिवीलिंग है और उनके पैर तक नहीं खुल पा रहे थे। अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती उर्फी जावेद की ये ड्रेस ऊपर से सिर्फ एक धागे में अटकी नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications