..................... urfi javed spotted with another new look wearing white dress child got scared - Hindi Filmibeat

देर रात Urfi Javed ने पहने ऐसे कपड़े, डरावने आउटफिट को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा बच्चा

urfi javed

Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद समय के साथ एक ऐसी सेलेब्रिटी बन गई हैं, जिन्हें अपनी एक्टिंग से ज्यादा कपड़ों की वजह से जाना जाता है। उर्फी जावेद का लुक हर बार लोगों को हैरान कर देता है और इस बार भी उन्होंने फैंस को सरप्राइज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उर्फी जावेद बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और इस दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना हुआ था, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उर्फी जावेद सफेद रंग के आउटफिट में थीं और इस आउटफिट से उनके हाथ बाहर नहीं निकल सकते थे। इस आउटफिट को देखकर लग रहा था कि यह कोई स्कर्ट है और जिसे उर्फी ने गले से पहन लिया है और अब हाथ भी बाहर नहीं निकाल पा रही हैं।

एयरपोर्ट पर अपने नए आउटफिट का जब उर्फी शो-ऑफ कर रही थीं तो उनके पास एक कपल आया और उस कपल का एक बच्चा भी था। ये कपल उर्फी के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था लेकिन बच्चा उर्फी को देखकर काफी बुरी तरह से डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। उर्फी बच्चे को कंफर्टेबल करवाने की कोशिश करती है लेकिन वो बच्चा रोता ही जाता है।

उर्फी जावेद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उर्फी के इस आउटफिट पर भी उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'इंडस्ट्री में दो ही पागल हैं- राखी और उर्फी'। दूसरे यूजर ने लिखा-'ये हमेशा अजीब कपड़े ही क्यों पहनती है'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'अब तो बच्चे भी डरने लगे हैं, अब तो मान जाओ।' चौथे यूजर ने लिखा-'डरा दिया ना... बेचारा बच्चा देखते ही रोने लगा।'

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X