बार-बार ना के बराबर कपड़े पहनने वाली हसीना ने इस बार पहन लिए इतने कपड़े कि पहचानना भी हुआ मुश्किल

Urfi Javed Video: हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार चोरी छिपे ऐसा कारनामा कर दिया है कि लोग हैरान हैं कि भला ये इतना अलग स्टाइल के बारे में सोच भी कैसे सकती हैं। उर्फी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका चेहरा तक नहीं दिखाई दे रहा है।
उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने अतरंगी स्टाइल के साथ हाजिर हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ब्लैक कलर की शर्ट टांगे नजर आ रही है। ये शर्ट काफी ऊपर से पहन गई है और शर्ट को सीधा खड़ा रखने के लिए कपड़े टांगने वाले हैंगर का सहारा लिया गया है। इस आउटफिट में देखने के लिए उर्फी ने शर्ट के चेस्ट एरिया पर दो छेद कर दिए हैं ताकि उन्हें देखने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
उर्फी के इस वीडियो पर लोग उनके फैशन सेंस को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक्ट्रेस का ये लुक लोगों की समझ से बाहर है। इससे पहले भी उर्फी नीले रंग की साड़ी मे नजर आई थीं। साड़ी तो काफी खूबसूरत थी लेकिन उनका ब्लाउज ही इस बार चर्चा का विषय बन गया था। , दरअसल नीली साड़ी पर गल्व्स पहनकर आईं उर्फी इतना तो ठीक है लेकिन ब्लाउज या फिर ब्रा पहनने की बजाय सिर्फ चेन के सहारे बदन ढकने के लिए 2 स्टार टांग लिए।
इस लुक को लेकर हर तरफ फिर से उर्फी के लिए हंगामा शुरु हो गया था, जाहिर है कि ऐसा हमेशा ही होता रहता है। इस बार उर्फी के लुक को सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि, इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस के जरिये अटेंशन पाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। अतरंगी तरह से तैयार होने के लिए ही वह कई बार ट्रोल भी हुईं, लेकिन उन्होंने यही साबित किया कि इस बात से उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।
काम को लेकर बात करें तो उर्फी जावेद ने 'बेपनाह', 'कसौटी जिंदगी की' और 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे शो में काम किया है। हालांकि, इन सीरियल में उनका रोल बहुत लंबा नहीं था। वह 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हालांकि, पहले हफ्ते में ही वो इस रिएलिटी शो से बाहर हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications