..................... Urfi Javed Spotted At Airport With Her Swollen Face Netizens Comment On Her Look Viral Video - Hindi Filmibeat

बुरी तरीके से सूजा Urfi Javed का मुंह, एयरपोर्ट पर पूरे कपड़ों में हुईं स्पॉट, लोग बोले- आज सूरज कहां से निकला.

Urfi Javed Viral Video

Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद सोशल मीडिया की एक मशहूर इनफ्लुएंसर है और आपको बता दें कि उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को भी काफी ज्यादा लोग पसंद करते हैं। लेकिन कई बार उनको इस के चलते ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद भी उर्फी बाज नहीं आती और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है।

लेकिन अब हाल ही में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया और यहां पर वह पूरे कपड़े पहने हुए नजर आई। दरअसल अपनी वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में उन्होंने अपने फिलर्स और बोटोक्स को लेकर बात की थी। उन्होंने यह भी दिखाया था कि वह किस तरीके से हल्की सी लाइन आने पर भी वह डॉक्टर के पास जाती है।

उर्फी जावेद ने ये भी बताया कि इसके चलते उनका नुकसान भी हुआ और कई बार उनके चेहरे के कुछ हिस्से पर सूजन आ जाती है। लेकिन अब फिर से एक बार ऐसा ही लग रहा है कि उनके चेहरे पर दोबारा सूजन आ गई है। 16 अक्टूबर की सुबह को उनको एयरपोर्ट पर देखा गया और वह जींस, पीले रंग के टॉप के ऊपर हूडी पहने हुए जा रही थी।

इस दौरान उर्फी जावेद ने मास्क, हेडफोन और काला चश्मा भी पहना हुआ था। तब उनसे पैपराजी ने रिक्वेस्ट की कि वह अपना मास्क थोड़ा सा हटा लें। एक्ट्रेस ने ऐसा किया भी और इस दौरान उनकी दोनों आंखों के नीचे सूजन नजर आई।इससे यह तो साफ हो गया था कि उन्होंने खुद को इतना ज्यादा कवर क्यों किया हुआ है।

खैर उर्फी जावेद को पूरे कपड़ों में देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आया। वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि "आज पूरे कपड़ो में अच्छी लग रही हो।" एक दूसरा यूजर लगता है कि "आज तो कमाल हो गया उर्फी ने ढंग के कपड़े पहने हैं।" साथ ही एक दूसरा यूजर लिखता है कि "सबका यही हाल है बहन, मौसम बदल रहा है अपना ध्यान रखो।"

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X