उर्फी जावेद ने हर इंसान को बताया नंगा, बोलीं- नंगे तो सभी हैं... मैं सिर्फ कपड़ों से...

Urfi Javed Viral Tweet: उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के साथ साथ बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसने बवाल मचा दिया है। हर तरफ उर्फी जावेद के इसी ट्वीट के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, हसीना ने बोल्डनेस के लिए उन्हें ट्रोल करने वालों को ये जवाब दिया है जिससे हर किसी की बोलती ही बंद हो गई है।
उर्फी जावेद ने ट्वीट कर लिखा, 'नंगे तो सभी है भाई, बस फर्क इतना है मैं कपड़ों से कुछ लोग सोच से'। उर्फी जावेद की इस बेबाकी भरे अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। उर्फी जावेद के फैंस इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
Nange toh sabhi hai bhai ,
— Uorfi (@uorfi_) March 28, 2023
BAs fark itna hai Mai kapdo se
Kuch log soch se
एक यूजर ने कहा 'बहुत अच्छा लिखा है' तो वहीं अन्य कई यूजर्स उर्फी जावेद की इस बात से सहमत नजर आए। उर्फी जावेद के अंदाज की बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी तारीफ कर चुके हैं। बता दें कि उर्फी को उनके फैशन सेंस के कारण काफी भला बुरा सुनाया जाता है लेकिन उर्फी अब इन सबसे बेपरवाह हो गई हैं।
हालांकि आपको बता दें कि उर्फी जावेद के फैशन सेंस के फैंस की कमी भी नहीं हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर विदेशी फैशन डिजाइनर्स उर्फी जावेद की तारीफों के कसीदे पढ़ चुके हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने भी उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ करते हुए उन्हें हिम्मतवाली बताया था।
करीना कपूर खान की तारीफ से उर्फी जावेद सातवे आसमान पर हैं और उन्होंने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्होंने यकीन ही नहीं हो रहा है कि करीना कपूर खान ने ऐसा उनके बारे में कहा है।


Click it and Unblock the Notifications