Urfi Javed ने अब आदित्य चोपड़ा से मोल ले दुश्मनी, उदय चोपड़ा के बारे में खुलेआम बोलीं ये बातें

Urfi Javed slammed aditya chopra

Urfi Javed On Aditya Chopra: उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवादों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने छोटे कपड़ों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी अपने बयानों की वजह से। इस बार भी वो खबरों में आई हैं, लेकिन अपने विवादित बोल की वजह से और इस बार उनके गुस्से का शिकार हुए हैं, जाने-माने डायरेक्टर और यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा। हाल ही में आदित्य चोपड़ा 'द रोमैंटिक्स' में नजर आए थे और उन्होंने खुलकर नेपोटिज्म पर बात की लेकिन लगता है उर्फी को आदित्य चोपड़ा का नेपोटिज्म पर बोलना ज्यादा भाया नहीं है।

आदित्य चोपड़ा का बयान
अभी हाल ही में आए शो 'द रोमैंटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने अपना स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही उदय चोपड़ा यश चोपड़ा के बेटे थे वो आदित्य चोपड़ा के भाई थे लेकिन फिर भी वो एक बडे़ स्टार नहीं बन सके। हम उन्हें एक बड़ा स्टार नहीं बना सके। आदित्य ने कहा था कि इस वक्त बॉलीवुड में सबसे गरम मुद्दा नेपोटिज्म का है और फिर वो अपने भाई यानी उदय का उदाहरण देते है और कहते हैं कि मेरा भाई एक एक्टर जरूर है लेकिन वो एक कामयाब एक्टर नहीं बन पाया है। YRF ने हमेशा नए चेहरों को लॉन्च करने पर तरजीह दी है और हम अपने ही घर के बेटे को सफल एक्टर नहीं बना पाए, इससे यह साफ होता है कि दर्शक ही तय करते हैं कि किसका करियर आगे जाएगा और किसका नहीं।

तिलमिलाई उर्फी
आदित्य चोपड़ा के इस बयान पर अब उर्फी का जवाब भी सामने आया है और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि नेपोटिज्म का मतलब कामयाबी मिलना नहीं होता है, इसका मतलब है मौकों का मिलना। उदय चोपड़ा ना तो दिखने में अच्छे थे और ना ही एक अच्छे एक्टर थे। उनकी फिल्में पर्दे पर बुरी तरह पिटीं लेकिन फिर भी उन्हें काम मिलता रहा। अगर उनकी जगह पर कोई उदय चौहान होता तो उनके पहले फेलियर के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता। क्या आप अपने नेपोटिज्म को बढ़ाने के लिए अब इस हद तक जाएंगे?

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X