Urfi Javed ने ब्लीच करवाई अपनी आईब्रो, रंगवा लिए बाल और अब कपड़ों से नहीं चेहरे से भी लग रही अतरंगी

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ों को लेकर खबरों में रहा करती हैं, मीडिया के सामने वो अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से सुर्खियों मे रहती हैं। लेकिन इस बार वो अपने अजीबोगरीब आउटफिट नहीं बल्कि अपने अजीबोगरीब लुक की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उर्फी जावेद का हाल ही में बदला-बदला सा लुक सामने आया है, जिसमें उन्हें देखकर लोगों को काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी ने इस तरह के लुक के बारे में सोचा होगा।
उर्फी का नया लुक
उर्फी जावेद का हाल ही में एक लुक सामने आया है और इस लुक में वो अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी आइब्रो को ब्लीच करवा लिया है, दूर से देखने पर नजर भी नहीं आ रही हैं। यही नहीं, उन्होंने अपने बालों का रंग भी बदल लिया है और अब वो काले की जगह गुलाबी बालों में नजर आने वाली हैं। उर्फी का ये लुक लोगों को काफी हैरान कर रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी सेलेब ने अपनी आइब्रो को ही ब्लीच करवा लिया हो। उर्फी का ये फैशन सेंस फैंस की समझ से बिलकुल परे है। उर्फी का एक वीडियो सामने आया है और उसमे वो कहती नजर आ रही हैं कि यह मेरा नया लुक है। मैंने अपनी आईब्रो को ब्लीच कर लिया है और अपने बालों को पिंक कलर का कर लिया है।
बिग बॉस ने दिलाई पहचान
आपको बता दें, उर्फी जावेद सबसे पहले 'बिग बॉस OTT' की वजह से चर्चा में आई थीं। हालांकि, वो इस शो से पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं लेकिन 'बिग बॉस' से मिली पौपुलैरिटी को उन्होंने खूब भुनाया और हर बार अतरंगी लुक में लोगों के सामने आनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते अब वो इतनी ज्यादा फेमस हो गई हैं कि हाल ही में उन्हें रिएलिटी शो 'स्पिल्ट्सविला' में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि मिस्चीफ मेकर के तौर पर बुलाया गया था। यही नहीं, खबर तो यह भी आ रही है कि उर्फी जावेद जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' में जान की बाजी लगाते हुए भी नजर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications