Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने उतारी अनन्या पांडे की जबरदस्त नकल, फिर बोलीं- टैलेंट नहीं नंगापन...

Urfi Javed Mimics Ananya Pandey: उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी अभिनेत्री की थी और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। हालांकि बीते दिनों यह भी खबरें आ रही थी कि वह जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है और ऐसे में उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।
उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और वह आए दिन कोई ना कोई नई ड्रेस पहन कर लोगों के बीच पहुंच जाती है। कभी उन्हें तार से ड्रेस बनाकर पब्लिक प्लेस में देखा जाता है तो कभी वह पूरा का पूरा रेड कार्पेट लेकर हर किसी के सामने आ जाती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी किया गया है।
लेकिन अब उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसके बाद तो उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो को अनंत झा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो कि उनके पॉडकास्ट के दौरान का है। वीडियो में उनके साथ में उर्फी जावेद नजर आ रही है। इस दौरान उर्फी जावेद ने अनन्या पांडे की जबरदस्त मिमिक्री की। उर्फी का ये अंगाज हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।
अनंत झा ने उर्फी जावेद से वीडियो में सवाल किया कि क्या कभी भी आपने सोचा है कि रेडियो या फिर आपको कुछ और करना चाहिए। तो उर्फी जावेद ने जवाब देते हुए कहा कि "नहीं मेरा चेहरा उसके लिए बहुत ज्यादा ही खूबसूरत है।" तो अनंत झा ने उन्हें कहा कि अब तो वीडियो भी लगा दिए जाते हैं। तो उन्होंने कहा कि "मैं चाहती हूं कि लोग मेरी ब्रेस्ट देखें। मुझे कोई टैलेंट नहीं दिखाना है मुझे बस नंगापन दिखाना है।"
उर्फी जावेद के इस वायरल हो रहे वीडियो के चलते अब वह लोगों के बीच छाई हुई है और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी साइड भी ली है। कुछ लोग तो उर्फी जावेद की ईमानदारी से काफी इंप्रेस हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि "कम से कम वो फेक नहीं है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "ये तो बहुत कूल है।"


Click it and Unblock the Notifications