दोस्त के कंधे पर चढ़कर उर्फी जावेद ने किया इस गाने पर डांस, ऐसे स्टेप्स देख लोग बोले- अरे ये क्या कर रही हो

Urfi Javed Viral Dance Video: टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद जल्द ही अपने हुस्न का जलवा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बिखेरने वाली हैं। जी हां, उर्फी जावेद का नया शो 'फॉलो कर लो यार' 23 अगस्त को जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। बीते दिन फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग के दौरान भी उर्फी जावेद का जलवा देखने को मिला था। खास मौके पर उर्फी ने खास ड्रेस पहनकर लोगों को चौंका दिया था।
दोस्त के कंधे पर चढ़कर उर्फी जावेद ने किया डांस
वहीं हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद पिंक कलर का क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर ऋतिक रोशन के मोस्ट पॉपुलर गाने 'एक पल का जीना फिर तो है जाना' गाने पर डांस करती दिखती हैं। उर्फी ऋतिक रोशन के पॉपुलर सिग्नेचर स्टेप को भी करती नजर आती हैं। वैसे तो उर्फी का ये मस्त मौला अंदाज फैन्स को पसंद आ रहा है, लेकिन ऋतिक का ये फेमस स्टेप देख लोगों ने जमकर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।
उर्फी का डांस देख लोगों ने यूं किए कमेंट्स
उर्फी का डांस वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अरे ये क्या कर रही हो ऐसे स्टेप नहीं है ये तो वहीं दूसरे ने कहा- कुछ भी कर दिया। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- खुशमिजाज है उर्फी। आपको बता दें कि फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग के दौरान उर्फी अकेली नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को लेकर आई थीं। उर्फी ने मम्मी बहनों और भाई के साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।


Click it and Unblock the Notifications