गणेश पंडाल पहुंची उर्फी जावेद ने ट्रोल होने के बाद किया ऐसा पोस्ट, लोग बोले- बप्पा ये तलवार इसकी गर्दन पर...

Uorfi Javed New Post: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इस दिनों पूरी तरह से गणेश उत्सव में डूबी दिखाई दे रही हैं। सिद्धिविनायक में दर्शन करने के बाद उर्फी जावेद लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। ऐसे में उनकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इस दौरान उर्फी काफी ट्रोल भी हुई थीं। वहीं अब लालबाग के राजा के साथ उर्फी ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि काफी वायरल हो गई है।
उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो हसीना इस दौरान बप्पा के चरणों में खड़ी हाथ जोड़कर एक टक उन्हें निहारती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी ने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। उर्फी ने लिखा, "मैं धार्मिक इंसान नहीं हूं, लेकिन त्यौहार जो सकारात्मकता लेकर आते हैं मुझे उससे प्यार है। गणपति के दौरान मुंबई में जो आत्मा होती है वो पूरी दुनिया में कही नहीं होती।"
उर्फी जावेद की इस तस्वीर के साथ साथ उनके कैप्शन पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "इसके और राखी का समझ में ही नहीं आता कौन हिंदू है कौन मुसलमान।" तो वहीं एक और शख्स ने लिखा, "बप्पा ये तलवार इसकी गर्दन पर मार दो। "
लाल बाग चा राजा में सितारे लगातार आ रहे हैं और छा रहे हैँ। उर्फी के अलावा विक्की कौशल बुधवार देर रात गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। आज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपनी मां के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान साड़ी में शिल्पा बहुत ही खूबसूरत लगीं। धवार को शाह रुख खान ने मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन किए गए हैं।
बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ऐसे ऐसे लुक फैंस के साथ शेयर करती रहती है जो कि मिनटों में वायरल हो जाते हैं। इसके साथ ही उर्फी के लुक्स का फैंस को भी काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।


Click it and Unblock the Notifications