Urfi Javed ने डिजाइन किए 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स के कपड़े, पूजा भट्ट को पहनाई घास तो मनीषा पर चिपकाई बॉल्स

Bigg Boss OTT 2 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT 2' में पिछले दिनों से काफी बवाल मचा हुआ है। यह शो अपने आखिरी हफ्ते में है और जल्द ही इसका फिनाले भी होने वाला है। इस बीच शो में उर्फी जावेद की भी एंट्री हुई थी, जिन्होंने वहां के कंटेस्टेंटे को रिएलिटी चेक भी दिया था।
उर्फी जावेद की एंट्री ने बिग बॉस OTT 2 के हालिया एपिसोड में स्पाइस डाल दिया था। उर्फी जावेद ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि अगर उर्फी जावेद बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की डिजाइनर होतीं तो उनका आउटफिट क्या होता। इसकी झलक उन्होंने दिखाई।
उर्फी के इस वीडियो में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव कटे-फटे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं पूजा भट्ट को घास का आउटफिट दे दिया है। बेबिका को बलून शेप की ड्रेस पहनाई है। मनीषा रानी पर बॉल्स चिपका रखे हैं। जिया शंकर ग्रीन कलर के अजीब आउटफिट में नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्फी ने इन सभी आउटफिट्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के फोटोज के सिर चिपका रखे हैं।
उर्फी के लुक की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस के घर में जाने के लिए स्क्रू ब्रा और थाई-हाई स्कर्ट पहने हुए नजर आई थीं। उन्होंने अपनी इस ड्रेस को Screw You नाम दिया था। उर्फी जब घर में गई थीं तो पूजा भट्ट ने उनका काफी अच्छे से स्वागत किया था। यही नहीं, पूजा भट्ट ने उर्फी को लेजेंड तक कह दिया था।
उर्फी जावेद भी पूजा भट्ट से काफी प्रभावित दिखीं और उन्होंने पूजा भट्ट को लेकर ट्विटर पर ट्वीट भी किया। उन्होने लिखा, "आज सबसे मिलके अच्छा लगा लेकिन पूजा जी से मिलने मुझे काफी पॉजिटिव महसूस हुआ। एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग महिला हैं और उनका एटिट्यूड शानदार है।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ये बिग बॉस OTT 2 का फिनाले वीक चल रहा है। इस वक्त घर में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे मौजूद हैं। इन्हीं में से कोई एक 14 अगस्त को 'बिग बॉस OTT 2' का विनर बनेगा। जिया शंकर बीते दिन मिड वीक एलिमिनेशन के दौरान बाहर हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











