Urfi Javed ने शेयर की Shah Rukh Khan के साथ सेल्फी, फैन्स बोले- लगता है अब सीधा बॉलीवुड में जाओगी

Urfi Javed shared selfie with Shah Rukh Khan: उर्फी जावेद (Urfi Javed) इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई हैं। कभी उनके अतरंगी आउटफिट चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी उनका नया अवतार सुर्खियों में बन जाता है। बीते दिनों उनका यूनिवर्स वाला ड्रेस खूब सुर्खियों में रहा। वे इवेंट में भी अपने इस आउटफिट को पहनकर गई थीं। जहां से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं अब उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो जमकर शेयर की जा रही है साथ ही में फैन्स भी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। चलिए देखते हैं कि क्या खास है इस तस्वीर में।
किंग खान के साथ उर्फी ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर किंग खान यानी कि शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर कर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किंग खान उर्फी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं उर्फी आंख मारते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-अपने पसंदीदा से मिली। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर किए हुए कुछ ही देर हुई है और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लगता है अब सीधा बॉलीवुड में जाओगी तो वहीं दूसरे ने कहा दया दाल में कुछ तो काला लग रहा है। वहीं एक ट्रोलर ने ट्रोल करते हुए लिखा है ये फोटो एडिट लग रही है। काम की बात करें तो हाल ही में उर्फी जावेद नई सीरीज फॉलो कर लो यार में नजर आ रही हैं। जिसे लेकर वे जमकर प्रमोशन कर रही हैं। बता दें कि यह अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications