खूबसूरती में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं उनकी मां, सामने आई तस्वीर

Urfi Javed wishes her mother Zakia Sultana: उर्फी जावेद उन सेलेब्स में शुमार हैं जो हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी अतरंगी आउटफिट तो कभी अपने बयानों की वजह से भी खबरों में बनी रहती हैं लेकिन, इस बार वो अपनी मां की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपनी मां जाकिया सुल्ताना की तस्वीर शेयर की है और जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई है। जाकिया सुल्ताना की तस्वीर देख आप समझ जाएंगे कि आखिर उर्फी जावेद की खूबसूरती का क्या राज है। जाकिया सुल्ताना भी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। बिग बॉस ओटीटी के दौरान भी उन्होंने अपनी बेटी का जमकर सपोर्ट किया था।
जाकिया सुल्ताना खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही हर मौके पर वो अपनी बेटी उर्फी जावेद का जमकर सपोर्ट करती हैं। उर्फी जावेद के जन्मदिन के मौके पर भी उनकी मां का इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हुआ था।
तब जाकिया सुल्ताना ने लिखा था- 'जन्मदिन मुबारक हो, उर्फी। मुझे पता है कि आपके आगे एक उज्ज्वल भविष्य है! मुझे यकीन है कि आप बहुत ऊंचाई तक पहुंचेगी लव यू,!' बिग बॉस ओटीटी के दौरान भी जाकिया सुल्ताना ने उर्फी का हर वक्त सपोर्ट किया था।
बता दें कि, उर्फी जावेद अपनी आउटफिट्स खुद डिजाइन करती हैं और वो खुद को सेल्फ मेड डिजाइनर भी मानती हैं। करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह और कंगना रनौत समेत कई स्टार्स तक उर्फी जावेद की फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
