Urfi Javed ने पहन लिया LED वाला टॉप, डिजिटल ब्लाउज में लिखी थी ऐसी भयंकर चीज कि लोग खड़े होकर पढ़ने लगे

Urfi Javed LED Top: फैशन इन्फ्लुएंसर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने अनोखे फैशन स्टेटमेंट से दर्शकों का ध्यान खींचा। मुंबई की सड़कों पर एलईडी डिस्प्ले टॉप पहनकर उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एलईडी पर कई कोट्स दिखाए गए थे, जैसे, डेड इनसाइड, डाइट सब्या, फ्लैट चेस्टेड, फैशन एट द एयरपोर्ट, ओर्री नॉट सॉरी, क्वीन बेबो, फॉलो कर लो यार और भी बहुत कुछ।
डिजिटल एलईडी टॉप और मिनी ब्लैक स्कर्ट पहनकर कार से उतरकर रेस्टोरेंट में घुसने का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। उन्होंने इस आउटफिट को ब्लू इयररिंग्स, हाई पोनीटेल और ट्रांसपेरेंट हील्स के साथ कंप्लीट किया।
वायरल लाइटिंग एलईडी डिस्प्ले टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट को नेटिज़न्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां कुछ लोगों ने फैशन इन्फ्लुएंसर की उनके इस खतरनाक फैशन के लिए तारीफ की, वहीं दूसरे लोगों ने उन्हें एक और डिजास्टर दिखाने के लिए ट्रोल किया।
एक शख्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "उर्फी की क्रिएटिविटी ने फैशन को अगले लेवल पर पहुंचा दिया।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "उसे मेट गाला की जरूरत नहीं है, मेट गाला को उसकी जरूरत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "लेकिन यह आउटफिट नोरा फतेही, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, पूनम पांडे केसे पहनेंगी यार।"
इससे पहले, उर्फी ने मुंबई की गलियों में मल्टीकलर ऑक्टोपस ड्रेस पहनकर इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। वह अक्सर अपने अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को इंस्पायर करती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्फी ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी ज़िंदगी की जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। वह बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनकर सुर्खियों में आईं। वह रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में भी थीं। इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एकता कपूर की लव सेक्स और धोखा 2 से अपनी फ़िल्मी शुरुआत की।


Click it and Unblock the Notifications