Urfi Javed के अतरंगी कपड़े बने उनके दुश्मन, ट्वीट कर लिखा- हिंदू और मुस्लिम दोनो ही मुझे..

urfi javed

उर्फी जावेद.. जो कि अक्सर अपने बोल्ड और अतरंगी लुक को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और फैशन सेंसेशन मानी जाती हैं। इस वक्त वो किसी और कारण चर्चा में है और काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उर्फी जावेद का अतरंगी पहनावा उनके लिए काफी मुसीबत वाला साबित हो रहा है। जी हां, उर्फी ने खुद ही इसका खुलासा करते हुए बताया है कि उनको रहने के लिए कोई घर नहीं दे रहा है।

जी हां, बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने ट्विटर पर अपना दर्द लिखा है। उन्होने यह भी कहा कि हिंदू मालिक उसके घरों को इसलिए किराए पर नहीं देते क्योंकि वह एक मुस्लिम अभिनेत्री है।

जबकि मुस्लिम उनके पहनावे के कारण उनसे दूरी बनाते हैं। उर्फी ने लिखा, "मुस्लिम मालिक मुझे किराए पर घर नहीं देना चाहते क्योंकि मैं ऐसे कपड़े पहनती हूँ, हिंदू मालिक मुझे किराए पर घर नहीं देना चाहते क्योंकि मैं मुस्लिम हूँ। कुछ मालिकों को मुझे मिलने वाली राजनीतिक धमकियों से दिक्कत है। मुंबई में किराये का अपार्टमेंट ढूंढना बहुत कठिन है।"

इसके बाद उर्फी जावेद का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये पहले सोचना था, एक्शन में रिएक्शन तो होगा ही।''

एक ने लिखा, ''आपको रेंटल अपार्टमेंट की क्या ही जरूरत है आप तो उड़न परी हो। पंछी बनी उड़ती फिरो मस्त गगन में।'' जबकि एक का कहना है, ''जैसी करनी वैसी भरनी, ना मानो तो करके देखो।'' इस तरह से लोग लगातार उर्फी जावेद के पोस्ट पर अपने कमेंट्स भेज रहे हैं, हालांकि उर्फी का जवाब नहीं आया है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X