..................... 'तू सिंगल ही मरेगी..' Urfi Javed ने किससे कह डाली ऐसी बात? वायरल हो रहा है वीडियो! Urfi Javed said to a girl that you will die single, funny video went viral - Hindi Filmibeat

'तू सिंगल ही मरेगी..' Urfi Javed ने किससे कह डाली ऐसी बात? वायरल हो रहा है वीडियो!

urfi javed

Urfi Javed Viral Video- उर्फी जावेद अपने वेब शो फॉलो कर लो यार को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं जो कि आपको हैरान सकता है।

उर्फी जावेद इस वीडियो में हाथ में ड्रिंक लिए हुए हैं और कह रही हैं कि तू सिंगल ही मरेगी। जी हां, उर्फी जावेद इस दौरान काजोल त्यागी से बात कर रही थीँ। वीडियो में कह रही हैं, ''तू सिंगल मारेगी समझी, अगर तेरा ऐसे ही चलता रहा।''

हालांकि उन्होने ऐसा क्यों कहा है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा कैप्शन लिखा है, ''हम दोनों निश्चित रूप से अकेले मर रहे हैं @kajoled सभी सिंगल महिलाओं को टैग करें।'' इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा, ''सिंगल मतलब सुकून।'' एक का कहना है, ''सम्मान बटन वाले आते ही होंगे।'' एक ने लिखा, ''सिंगल सबसे अच्छा उर्फी है.... सिंगल रहना सबसे अच्छा जीवन है.... रिलेशनशिप में मत जाओ।'' एक ने लिखा, ''ये लड़की तो शाहरुख खान की साथ फिल्म डिजर्व करती है।'' एक ने लिखा, ''मेरे को तो बहुत धक धक होरेला है।''

हाल ही में छिपकली ड्रेस को लेकर आईं थीं चर्चा में

उर्फी जावेद हाल ही में अनन्या पांडे के सीरीज 'कॉल मी बे' के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस खास मौके पर अनन्या पांडे ट्राउजर और बैकलेस टॉप में दिखीं, लेकिन जहां उर्फी जावेद हों वहां लाइमलाइट किसी और को कैसे मिल सकती है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान उर्फी जावेद भी अनन्या के साथ नजर आईं, लेकिन उर्फी के लुक को देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। जी हां, इस खास मौके पर उर्फी ने अपनी ड्रेस पर बड़ी सी छिपकली बनाकर चिपकाई थी, लेकिन हैरानी वाली बात यह थी कि यह छिपकली मूव कर रही थी। फिलहाल आप देखिए ये वाला वीडियो जो आज वायरल हो रहा है...

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X