उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी के डांस को लेकर कही ऐसी बात, बोलीं- 'उसने जो किया ना गंदा सा..'

Urfi Javed on Tripti Dimri- तृप्ति डिमरी इस वक्त लगातार काम कर रही हैं और उनको कई प्रोजेक्ट्स मिल चुके हैं। एनिमल फिल्म के बाद उनकी किस्मत ऐसी खुली है कि लोग अब उनकी ही बात करते हैं।
लेकिन उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है कि उनके फैंस को शायद ये पसंद नहीं आएगा। उर्फी का कहना है कि तृप्ति डिमरी को डांस क्लास जॉइन करना चाहिए क्योंकि उनको डांस बिल्कुल नहीं आता।
उर्फी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद इस दौरान instant bollywood से बात कर रही थीँ। उनसे पूछा गया था, 'किसको देखकर लगता है कि उनको डांस क्लासेस जॉइन कर लेनी चाहिए?'
इसपर उर्फी जावेद ने कहा, ''डांस के लिए मैं तृप्ति डिमरी का नाम लूंगी। वो बहुत अच्छी एक्टर है लेकिन उसने जो वो किया ना गंदा सा, क्यों तृप्ति क्यों? वो अच्छी सुंदर लड़की है शानदार एक्टर है लेकिन डांस में नास पीट दी उसने अपनी।'' उर्फी जावेद का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लोग उर्फी जावेद को ही इसपर ट्रोल कर रहे हैं।
तृप्ति भूल भुलैया में आईं नजर
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं और काफी पसंद की जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
फिल्म लगातार काफी अच्छी कमाई कर रही हैं और सिंघम अगेन के सामने टिकी हुई है। कार्तिक आर्यन की ये बेस्ट ओपनर फिल्म है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











