..................... Urfi Javed- माधुरी दीक्षित की वजह से कैंसिल हुआ उर्फी का इनविटेशन Urfi Javed's invitation was cancelled because of Madhuri Dixit, said- I am not dying for this - Hindi Filmibeat

Urfi Javed- माधुरी दीक्षित की वजह से कैंसिल हुआ उर्फी का इनविटेशन, बोलीं- मैं मर नहीं रही जाने..

urfi javed, madhuri dixit

उर्फी जावेद ना सिर्फ अपने अतरंगी फैशन बल्कि अपने बेबाक बयानों को लेकर भी खबरों में रहती हैं और अपने दिल की बातें सोशल मीडिया से जरिए लोगों तक पहुंचाती हैं। अक्सर कहा जाता है कि वो किसी के लिए भी आवाज उठा सकती हैं।

लेकिन इस वक्त उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में हैं। दरअसल उर्फी ने एक मीडिया इवेंट पर अपना गुस्सा उतारा है और स्टोरी लगाते हुए अपनी बात कही है। उनके मुताबिक, एक इवेंट में उनको बुलाया गया लेकिन लास्ट में ये कहकर मना कर दिया कि माधुरी दीक्षित की लिस्ट में आपका नाम नहीं है।

इसके बाद उर्फी भड़क गईं और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो कि खबरों का हिस्सा है। उर्फी ने इस दौरान माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और उसपर लिखा, ''इस इवेंट में कुछ मजेदार काम हुआ, वो लोग मेरी टीम तक पहुंचे और मुझे इस इवेंट पर इनवाइट किया।

मैने उनका इनविटेशन स्वीकार किया, मैंने अपने प्लान्स कैंसिल किए और अपने आउटफिट्स कलेक्ट किए। लेकिन आखिरी मौके पर उन लोगों ने मुझे ये कहकर आने से मना कर दिया कि, माधुरी दीक्षित की लिस्ट में मेरा नहीं हैं।

क्या अजीब कारण है ये। भाई मैं मर नहीं रही जाने के लिए, लेकिन किसी को इनवाइट करके आखिरी मौके पर मना करना, कुछ सीखने के लिए मुझसे उधार लेलो।'' उर्फी का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर उनका साथ देते हुए कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: urfi javed madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X