उर्फी जावेद के कपड़े बने मुसीबत, रेस्टोरेंट ने एंट्री देने से किया इंकार, भड़क गईं फैशन सेंसेशन!

अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुनकर सबके सब हैरान रह जाएंगे। जी हां, उर्फी जावेद ने एक स्टोरी पोस्ट करके हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा।
दरअसल उनका फैशन अब उनरे लिए काल बनता चला जा रहा है और इससे उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि उर्फी जावेद को उनके कपड़ों की वजह से रेस्टोरेंट में नहीं घुसने दिया गया। इसके बाद वो काफी नाराज हैं और एक पोस्ट करते हुए लोगों को लताड़ लगाई है।
उर्फी ने लिखा, ''WTF! क्या ये सच में 21वीं सदी का मुंबई है? आज मुझे एक रेस्टोरेंट में एंट्री करने से मना कर दिया गया। ये सही है कि हो सकता है आप मेरे फैशन चॉइस से एग्री ना करते हों, लेकिन आप मुझसे अलग तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसको मानिए, झूठे बहाने मत बनाइए। जोमैटो मुंबई आप इसको देखिए।''
उनका ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी अपनी राय दे रहे हैं। बता दें कि उर्फी जावेद वैसे तो अपने अतरंगी और बोल्ड कपड़ों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन कई बार वो समाज और देश को लेकर ऐसे ऐसे पोस्ट कर देती हैं कि लोग उनसे प्रभावित हो जाते हैं।
बीते दिन उन्होने इंडियन रेसलर्स को लेकर आवाज उठाई थी और उन्होने कहा था कि इनको न्याय मिलना चाहिए। हालांकि रेसलर्स की मांगों को लेकर क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन उर्फी जावेद किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा रहती ही हैं। सोशल मीडिया पर उनको लेकर खबरें अक्सर सामने आती हैँ।


Click it and Unblock the Notifications
