..................... Urfi Javed- अप्रैल फूल प्रैंक था उर्फी जावेद का माफीनामा Urfi Javed's apology was a April Fool prank, will not stop wearing strange clothes? - Hindi Filmibeat

Urfi Javed- अप्रैल फूल प्रैंक था उर्फी जावेद का माफीनामा, अजीबोगरीब कपड़े पहनना नहीं करेंगी बंद?

urfi javed

उर्फी जावेद अगर कहें कि आज से वो उस तरह के कपड़े नहीं पहनेंगी जैसे वो पहनती हैं और किसी तरह के अजीब लुक के साथ वो सामने नहीं आएंगी। इस बात पर भरोसा करना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन ऐसा हुआ है। उन्होने शुक्रवार को इंटरनेट पर एक पोस्ट करके सभी को चौंका दिया था। उर्फी का कहना था कि, अजीबोगरीब आउटफिट्स के जरिए लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी मांगना चाहती हूं और कहा कि अब से दुनिया को 'एक बदली हुई उर्फी' देखने को मिलेगी।

जी हां, इसके बाद उनको लेकर बाते होने लगी थीँ। अगर इस पोस्ट की बात करें तो उन्होने ट्विटर पर लिखा था, "मैं जो कुछ भी पहनती हूं, उसे पहनकर सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप लोग एक बदली हुई ऊर्फी देखेंगे। बदले हुए कपड़े। माफी।"

इसके बाद लोगों ने उनकी सराहना की और सभी का कहना था कि उर्फी जावेद अब सुधर गई है। लेकिन अब आपसे कहा जाए कि ऐसा नहीं है और उर्फी ने सभी को अप्रैल फूल बना दिया है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा?

लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही है। उर्फी जावेद ने 1 अप्रैल की सुबह एक पोस्ट करते हुए लिखा, "अप्रैल फूल, मैं अपना बारे में जानती हूं कि मैं बहुत बचकाना हूं"। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

जी हां, उर्फी जावेद ऐसे कपड़े पहनना बंद नहीं करे वाली हैं बल्कि उन्होने लोगों को बेवकूफ बना दिया था। इसके वो ट्रोल की जा रही है और लोगों का कहना है कि उनको सबकुछ पहले से ही पता था।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X