..................... Urfi Javed rushes as her lips badly gets swollen Urfi Javed critical lip condition rushes into car - Hindi Filmibeat

बुरी तरह सूज गया उर्फी जावेद के शरीर का ये अंग, खस्ता हाल में छुपती छुपाती भागी

Urfi Javed Swollen Lips

Urfi Javed Swollen Lips: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेस के साथ साथ लुक्स के साथ भी तमाम एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने एक एक बार फिर से चेहरे को आकर्षित करने के लिए लिप्स पर कुछ ट्रीटमेंट लेती दिखाई दी हैं। इस दौरान उर्फी के होंठ बुरी तरह से सूज चुके हैं। उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी पैपराजी से छुपती छुपाती भागती दिखाई दे रही हैं।

सामने आए वीडियो में उर्फी चेहरे पर मास्क लगाए होंठो को कवर किए आनन फानन में गाड़ी की ओर बैठती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान पैपराजी से वो बताती हैं कि उनके होंठ सूज गए हैं। अब उर्फी के फैंस को उनकी काफी चिंता सी सता रही हैं। इसके साथ ही कुछ लोग उर्फी का नया लुक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी अपने लुक के साथ ऐसा कुछ ऐक्सपेरिमेंट करती दिखाई दे रही हैं बल्कि इससे पहले भी उर्फी कई बार फिलर्स कराती दिखाई दे चुकी हैं।

इसके साथ ही आपको बता दे उर्फी पिछले दिनों ट्रेटर्स में अपनी शानदार परफॉर्मेंस को लेकर छाई रही थीं। शो के बाद उर्फी जावेद का नाम हर्ष गुजराल के साथ जोड़ा जाने लगा था। उर्फी जावेद ने पहली बार हर्ष गुजराल के साथ अपने रिलेशन के बारे में बातचीत की है। आदित्य राणा ने उर्फी से सीधे सवाल किया कि हर्ष के साथ उनकी कैसी कंपैटेबिलीटी है और उन्हें हर्ष कैसे लगते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए पहले तो उर्फी जावेद मजाक करती दिखाई दी। उन्होंने कहा, "आदमी जैसा लगता है, लड़के जैसा लगता है, दोस्त जैसा लगता है।"

इसके बाद उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ में प्यार की परिभाषा पर भी बात की। उर्फी जावेद का मानना है कि प्यार उनके लिए एक्सेप्टेंस है। उर्फी ने कहा, "मैं जैसी हूं मेरा पार्टनर मुझे वैसे ही स्वीकार करे। अगर मुझमे कुछ खामियां है तो मैं उस रिलेशनशिफ के लिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करूं लेकिन मेरी पूरी पर्सनैलिटी ही नहीं बदल देनी चाहिए।"

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X