उर्फी जावेद ने Ice Bag के चक्कर में बर्बाद कर दिया मोबाइल, ड्रेस पर टपकता रहा पानी!

Urfi Javed Ice Bag- उर्फी जावेद की ड्रेस को लेकर अक्सर चर्चा होती है। कई बार वो कुछ ऐसा पहन लेती हैं कि लोगों का दिमाग ही काम करना बंद कर देता है।
इस वक्त फिर से उर्फी जावेद का वीडियो सामने आया है जिसमें कपड़े को लेकर नहीं बल्कि उनके बैग को लेकर चर्चा हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने अपना फोन फ्रिज में जमा दिया है और बर्फ का बैग बनाया हुआ है।
जी हां, उर्फी जावेद बर्फ का बैग टांगा था जिससे लगातार पानी टपक रहा था। इस दौरान उर्फी पैपराजी से भी बातें कर रहीं थीं। बात करने के बाद उन्होने आइस बॉक्स मंगाया और बैग उसमें रख दिया। पैपराजी ने उर्फी से पूछा कि फोन खराब हो जाएगा तो उन्होने हां में इसका जवाब दिया।
आईफा जाएंगी उर्फी जावेद
पैपराजी से बात करते हुए उर्फी जावेद से आईफा को लेकर सवाल पूछा गया था। पैपराजी ने कहा, ''अरे गजब आईस है ये तो। फोन खराब नहीं होगा उससे?'' उर्फी बोलीं- ''हो गया।'' इसके बाद पैपराजी ने कहा, ''इस बार धमाका होने वाला है आईफा में।'' उर्फी ने कहा, ''हां देखना मैने क्या पहना है।'' उर्फी जावेद का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो के सामने आते ही हमेशा की तरह लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। उर्फी के इस वीडियो को viral bhayani ने साझा किया है।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी जावेद को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, सेफ्टी पिन ड्रेस, अरे कहीं इधर हो गया फिर क्या होगा। एक ने लिखा, ''असली मजा तो कमेंट पढ़ने में है।''
एक ने लिखा, ''रोजा है मेरा, क्या ही बोलूँ।'' एक ने लिखा, ''ये नहीं सुधरने वाली है।'' एक ने लिखा, ''कमाल करती हो उर्फी जावेद।'' एक ने लिखा, ''ये तो कुछ अलग ही था।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि उर्फी जावेद ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications