'गर्लफ्रेंड्स का ट्रस्ट..' Urfi Javed ने सबके सामने किया Munawar Faruqui को रोस्ट, वीडियो वायरल!

Urfi Javed Roast Munawar Faruqui- उर्फी जावेद इस वक्त अपने एक शो को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम Follow Kar Lo Yaar है। ये शो रिलीज के बाद से ही चर्चा में है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
लेकिन इस बीच एक रोस्ट वीडियो सामने आ रहा है जिसमें उर्फी जावेद मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को रोस्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान कई और लोग भी हैं। उर्फी ने इस दौरान मुनव्वर की गर्लफ्रेंड्स को लेकर मजाक बनाया है।
इस वीडियो में कई और लोग भी नजर आ रहे हैं और उर्फी सबको बारी बारी से ट्रोल कर रही हैं। मुनव्वर को लेकर उर्फी ने कहा, ''बिग बॉस जीता, लॉक अप जीता, सब जीता। सिवाय लड़कियों के ट्रस्ट के।'' इसके बाद काउच पर बैठे मुनव्वर शर्ट से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''स्क्रिप्ट समय रैना द्वारा लिखी गई है।'' एक ने लिखा, ''ट्रस्ट लाइन उर्फी ने हिला दिया मुनव्वर हैरान।'' एक ने लिखा, ''भाई, रैना द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट इतनी स्पष्ट है क्योंकि जोक डिलीवरी पीटी पर नहीं थी। मैडम द्वारा।'' एक ने लिखा, ''उर्फी ने उन्हें प्रो लेवल से रोस्ट किया।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फैशन को लेकर रहती हैं चर्चा में
उर्फी जावेद (Urfi Javed) टीवी एक्ट्रेस के साथ ही फैशन आइकन भी हैं। उर्फी जब से बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं तब से वह हर दिन ही चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद अपने फैशन और बोल्ड लुक के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब ट्रोल की जाती हैं, लेकिन उर्फी तो उर्फी ही हैं वह एक के बाद एक ऐसा कलेक्शन लेकर आती हैं। इस वक्त वो फॉलो कर लो यार को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications