Urfi Javed ने इसलिए दो बार बदली नाम की स्पेलिंग, खुद बताई वजह

Urfi Javed

सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद खबरों में भी किसी ना किसी वजह से बनी रहती हैं। आप उन्हें पसंद करें या नहीं लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं। उर्फी जावेद अपनी बोल्ड और अतरंगी आउटफिट के लिए अक्सर ट्रेंड करती हैं। उर्फी जावेद अपनी हरकतों की वजह से अक्सर खबरों में आ जाती हैं।

वहीं, पिछले दिनों उर्फी जावेद ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदली है जिसकी वजह से वो अब यूएई नहीं जा पाएगी। लेकिन, अब उर्फी जावेद ने खुद खुलासा किया है कि आखिर क्यों एक नहीं दो बार उन्हें अपने नाम की स्पेलिंग बदलनी पड़ी थी। पहले उर्फी जावेद अपना नाम Urfi लिखती थीं। फिर उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग Urrfii कर लिया था।

वहीं, अब उर्फी अपना नाम Uorfi लिखती हैं। पहले उर्फी ने कभी नहीं पूछा था कि आखिर उन्होंने क्यों स्पेलिंग बदली है। लेकिन अब पापाराजी के पूछने पर उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा किया है।

 इसलिए बदली स्पेलिंग

इसलिए बदली स्पेलिंग

उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें एक न्यूमरोलॉजिस्ट ने कहा था कि वो अपनी नाम की स्पेलिंग थोड़ी बदल लें, इससे उन्हें तरक्की मिलेगी। इसलिए उर्फी जावेद ने न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल ली थी। पापाराजी ने उर्फी जावेद को बताया कि वो पहले से ही कितनी वायरल हैं।

वायरल होने से नहीं मिलते पैसे

वायरल होने से नहीं मिलते पैसे

इस पर उर्फी जावेद ने कहा कि वायरल होने से पैसे नहीं मिलते हैं। बता दें कि उर्फी जावेद 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं और इस शो से उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता मिली थी। उर्फी जावेद साथ ही सेल्फ मेड फैशन डिजाइनर भी हैं। वो अपने ज्यादातर कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं।

कशिश ठाकुर पर आया दिल

कशिश ठाकुर पर आया दिल

स्प्लिट्सविला एक्स4 में भी नजर आने वालीं उर्फी जावेद तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने खुल कर कहा था कि उन्हें कशिश ठाकुर अच्छे लगते हैं। उन्होंने शो में कहा कि वो जानती हैं कि वो एक विवादित शख्स हैं। लेकिन अपनी भावनाओं का इजहार किया।

पारस कलनावत के साथ था अफेयर

पारस कलनावत के साथ था अफेयर

उर्फी जावेद पहले अनुपमा फेम पारस कलनावत के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, बाद में दोनों का ब्रेक अप हो गया और तब से उर्फी जावेद ने खुद को सिंगल ही बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X