'अनुपमा' क्यों करती है उर्फी जावेद को इग्नोर? सबके सामने सामने आया रुपाली गांगुली का सच!

Urfi Javed says Rupali Ganguly ignores her: उर्फी जावेद हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से तो कभी अपने बयानों की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अधिकतर सेलेब्स उर्फी जावेद के स्टाइल और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते नहीं थकते हैं। मंगलवार देर रात एक इवेंट में उर्फी जावेद और 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली साथ-साथ नजर आए।
दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद मीडिया के सामने रुपाली गांगुली के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो बीती रात आयोजित टेली चक्कर के एक इवेंट का है। इस इवेंट में रुपाली गांगुली पूरी 'अनुपमा' की टीम के साथ पहुंची थी।
इस वीडियो में दिखता है कि राखी सावंत पापाराजी से बात कर रही हैं तभी वहां रुपाली गांगुली आ जाती हैं और वो राखी से हालचाल लेने लगती हैं। इसी दौरान वहां उर्फी जावेद पहुंच जाती हैं और वो जमकर रुपाली गांगुली से अपनी नाराजगी जताते (मजाकिया अंदाज में) नजर आती हैं।
उर्फी जावेद कहती हैं- 'मैंने आपको कई बार मैसेज किया है। लेकिन आपने मेरे मैसेज का जवाब ही नहीं दिया।' उर्फी जावेद की बातें सुनकर पहले तो रुपाली गांगुली थोड़ी हैरान रह जाती हैं फिर उनसे कहती हैं- 'तुम मुझे एक बार फिर मैसेज करना।' दोनों इसके बाद मुस्कुराने लगते हैं।
वहीं पर खड़ी राखी सावंत भी उर्फी से कहती हैं कि वो रुपाली गांगुली को उनका भी नंबर दे दें। तीनों की ये मजेदार बातें सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। तीनों ना सिर्फ कैमरे के सामने मस्ती करते दिखे बल्कि राखी सावंत रुपाली गांगुली के ऊपर प्यार लुटाती भी नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications