..................... Urfi Javed Reveals Her Nude Photos Got Leaked From Snapchat and people took screenshots - Hindi Filmibeat

Urfi Javed की N*ude फोटोज हो गई थीं लीक, एक्ट्रेस की तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर कुछ लोगों ने...

Urfi Javed

Urfi Javed On Nude Photos: अपने बोल्ड फैशन चॉइसेस और रियलिटी टीवी शो में अपनी प्रेजेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके स्नैपचैट अकाउंट के हैक होने के बाद उनकी न्यूड तस्वीरें लीक हो गई थीं।

साक्षी शिवदासानी और नैना भान के साथ एक इंटरव्यू में उर्फी ने इस घटना के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, "मैंने कभी किसी से इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की। यह COVID-19 महामारी के ठीक बाद की बात है। किसी ने मेरा स्नैपचैट हैक कर लिया और मेरी तस्वीरें मेमोरी में सेव हो गईं। यह मेरी गलती थी, मैंने डबल-ऑथेंटिकेशन नहीं किया था।"

उर्फी ने कहा, "किसी ने इसे स्टोरी पर पोस्ट कर दिया। मैंने तुरंत इसे हटा दिया, लेकिन लोगों ने स्क्रीनशॉट ले लिए थे। तस्वीरें भी वायरल हो गईं।"

फैशनिस्टा होने के अलावा, उर्फी अपने मुखर व्यक्तित्व के लिए भी जानी जाती हैं और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों का नाम लेने और उन्हें शर्मिंदा करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह अक्सर उन लोगों पर पलटवार करती हैं जो उनकी तस्वीरों और वीडियो के लिए उन्हें गाली देते हैं या ट्रोल करते हैं।

उर्फी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाने के लिए सुर्खियों में रहती हैं और वह अपनी राय व्यक्त करने से नहीं कतराती हैं, भले ही वे कई बार कॉन्ट्रोवर्शियल ही क्यों ना हों।

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी ने हाल ही में एकता कपूर की 'लव सेक्स और धोखा 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके अलावा उर्फी स्प्लिट्सविला एक्स 5 में सीजन के 'मिसचीफ मेकर' के रूप में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस OTT के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। लेकिन यहां वो पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं और अपनी उसी जर्नी के बाद वो फेमस हो गईं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X