मुंह पर सिंदूर... कानों में अगरबत्ती.. छोटा पंडित बनी उर्फी जावेद, गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं लोग

Uorfi Javed

Uorfi Javed Chota Pandit Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद जो कि हर दिन अपने नित नए अतरंगी लुक्स को लेकर छाई रहती हैं अब एक बार फिर से हैरान करने वाले अवतार में सामने आ गई हैं। इस बार उर्फी जावेद ने इस बार भूल भुलैया से राजपाल यादव का लुक रीक्रिएट किया है।

उर्फी जावेद ने ऑरेन्ज कलर की धोती पहनी हुई है जिसके साथ ऊपर रेड कलर का फुल स्लीव टॉप पहना है। उन्होंने अपने चेहरे और अपने बालों को भी रेड कलर किया है। उर्फी जावेद ने अपने बालों को पीछे की तरफ जूड़ा बनाकर बांधा है और गले में गेंदा के फूलों की माला पहनी है। एक्ट्रेस ने कानों के पीछे दो अगरबत्ती लगाई हुई है।

उर्फी जावेद ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, छोटा पंडित + डोजा कैट डोजा पंडित। बहुत मेहनत से हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी लेकिन जा नहीं पाई, सोचा वीडियो ही डाल दूं। बहुत से लोगों ने उर्फी जावेद ने इस पोस्ट पर राजपाल यादव के GIF शेयर किए हैं। कमेंट बॉक्स में लोगों ने उर्फी जावेद के इस लुक पर अपना रिएक्शन दिया है। राजपाल यादव के एक फैन ने लिखा,बनाना ही था तो थोड़ा ढंग से बनातीं।

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, हिंदू आस्था का मजाक बनाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, भूल भुलैया पार्ट 3। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, सच कह रहा हूं यह लड़की मुझे पूरी पागल लगती है। एक यूजर ने लिखा, मेरी समझ में नहीं आता लोगों को क्या बीमारी हो गई है कि हर चीज को धर्म से जोड़ देते हैं। उन्होंने तो एक किरदार को रीक्रिएट किया है, तो फिर क्या दिक्कत आ रही है लोगों को।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X