'कुत्ता गया रजाई में..' Urfi Javed ने मुनव्वर फारुकी को सुनाई ऐसी शायरी? डबल मीनिंग कहकर भड़क गए लोग!

Urfi Javed Munawar Faruqui Shayari Video- उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। गौरतलब है कि इस वक्त उनका एक वेब शो आ रहा है जिसका नाम फॉलो कर लो यार है और ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
इस बीच उनका एक वीडियो मुनव्वर फारुकी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें वो एक ऐसी शायरी कहती हुई नजर आ रही हैं जिसको सुनकर आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सभी जानते हैं कि मुनव्वर फारुकी शायरी को लेकर मशहूर हैं। इस वीडियो में उर्फी कहती हैं, ''कुत्ता गया अपनी रजाई में, मैं मर गया तुम्हारी जुदाई में।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये जुदाई शब्द कभी-कभी अश्लील लगता है।'' एक ने लिखा, ''जुदाई शायद गलती से निकल गया, उर्फी को कुछ हमारा बोलना था।'' एक ने लिखा, ''भाई ये शायरी तो मैंने पहली बार सुनी है लेकिन मस्त थी।'' एक ने लिखा, ''मुनव्वर तो है ही डेढ़साना।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फॉलो कर लो यार
'फॉलो कर लो यार' के ' ट्रेलर में मुनव्वर फारूकी भी उर्फी जावेद के साथ में देखा गया है। इ इसके अलावा कुछ समय पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक सेल्फी फोटो मुनव्वर फारूकी के साथ में शेयर की थी। जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा था कि "तुम हमेशा से बहुत स्वीट हो। ये तुम्हारे लिए महत्वपूर्ण वक्त है।" मुनव्वर फारूकी और उर्फी जावेद की यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जिसमें उर्फी शायरी करती नजर आ रही हैं...


Click it and Unblock the Notifications