'बहुत जल्दी तेरे को गोली मार दी जाएगी', उर्फी जावेद को मिली जान से मार डालने की धमकी

Urfi Javed Threat: कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ों और अपने बयानों की वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं और एक बार फिर से वो खबरों में आ गई हैं और इस बार वो उन्हें मिली धमकी की वजह से खबरों में आई हैं। जी हां उर्फी जावेद को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है।
उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली और उन्होंने उस धमकी का स्क्रीनशॉट ट्वीट भी किया है। उर्फी को मिली इस धमकी में कहा गया है कि 'बहुत जल्द ही तेरे को गोली मार दी जाएगी, जो तूने इंडिया में गंदगी फैला रखी है।' आगे इस धमकी मे लिखा है- 'बहुत जल्दी तेरे को गोली मार दी जाएगी, बहुत जल्दी मिशन पूरा होगा जो तूने गंदगी फैला रखी है इंडिया में वह सब गंदगी साफ हो जाएगी।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन दिया- 'मेरी जिंदगी का एक आम दिन'।
लोगों ने किया सपोर्ट
जैसे ही उर्फी ने पोस्ट शेयर किया, नेटीजन उर्फी के समर्थन में आ गए। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'डरो मत लड़की लेकिन तुम्हें उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी।' एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, "उन्हें भौंकने दो, तुम सच्ची बहादुर लड़की हो जिसे मैंने कभी डरते नहीं देखा है, मैं तुम्हारा बहुत सम्मान करता हूं इसलिए उन्हें नजरअंदाज करो। बस नजरअंदाज करो।" एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "उसके खिलाफ मामला दर्ज करो...इन लोगों के लिए यह बहुत शर्म की बात है।"
सूट में नजर आई थीं उर्फी
हाल ही में उर्फी जावेद का इंडिपेंडेंस डे लुक वायरल हुआ था। उर्फी जावेद ने इस दौरान जो कपड़े पहने थे उसमें वो काफी अलग और खूबसूरत लग रहीं थीं। उर्फी जावेद ने इस दौरान हरे रंग की ड्रेस पहनी थी और लो इंडियन पहनावे में अच्छी लग रही थीं। इस तरह सूट में उर्फी को देखकर तो कई लोगों का सिर भी चकरा गया था और लोग हैरान हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











