बिना कपड़ों के रेस्टोरेंट पहुंची उर्फी जावेद तो मच गया बवाल, लोग बोले- इसको चिड़ियाघर में बंद करो

सर्दी का सीजन और हर जगह लोग गर्म कपड़ों के साथ बाहर नजर आ रहे हैं लेकिन उर्फी जावेद ने कुछ और ही करने का मन बना लिया है। अक्सर अपने पहनावे से खबरों का हिस्सा बनी रहने वाली उर्फी जावेद इन बार कुछ ज्यादा ही हद कर दी है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो रही है। दरअसल इस बार उर्फी जावेद बिना कपड़ों के ही घर से बाहर निकल गई और अपना शरीर ढकने के लिए कुछ जेवरों का सहारा लिया है।
बिग बॉस ओटीटी की इस प्रतियोगी की टॉपलेस तस्वीरों ने धमाका कर दिया है और लोग इसको देखकर हैरान है। जी हां, उर्फी ने अपने शरीर को ढकने के लिए डायमंड स्टोन से बने एक लंबे नेकलेस का इस्तेमाल किया था।
इसके अलावा उनके लुक की बात करें तो उन्होने ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हैं, जो साइड में जालीदार है। उनका ग्लिटरी मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। हाई हील्स के साथ उर्फी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हमेशा की तरह उर्फी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिल्कुल गलत है और इससे समाज में गलत असर जाने वाला है।
उर्फी जावेद इस दौरान डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट गईं थीं जहां से ये वीडियो सामने आया है। एक यूजर ने लिखा, ''कोई इसके लिए खिलाफ एक्शन लो, ये काफी ज्यादा हो रहा है।'' इसके अलावा एक का कहना था कि,
''कोई इसको चिड़ियाघर में बंद करो, बच्चों को खराब कर रही है।'' एक ने लिखा ''हद हो गई यार, ये तो औरत की इज्जत उछाल रही है।''


Click it and Unblock the Notifications











