ऐसे कपड़े पहन महाशिवरात्रि मनाने शिव मंदिर पहुंचीं Urfi Javed, फैन्स बोले- आज इज्जत बढ़ गई आपके लिए...

Urfi javed reached Shiv temple on Mahashivratri: फैशन आइकन और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने आउटफिट्स की वजह से आए दिनों ट्रोल होती रहती हैं। हर कोई उनके बोल्ड कपड़ों को लेकर उन्हें क्रिटिसाइज़ करता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो उनकी क्रिएटिविटी को काफी पसंद करते हैं।
उर्फी का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल
बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कभी वह इवेंट्स के फोटो वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह अपने डिजाइनर आउटफिट को शेयर करती दिखती हैं, लेकिन आज महाशिवरात्रि के मौके पर उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख लोग उर्फी जावेद की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो चलिए देखते हैं कि क्या है इस तस्वीर में खास।
महाशिवरात्रि पर मंदिर गईं उर्फी जावेद
वायरल हो रही उर्फी जावेद की तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर गई हैं। उर्फी ने मंदिर के बाहर से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद सूट के ऊपर ओवर कोर्ट और सिर पर कैप लगाई नजर आ रही हैं। वैसे तो अक्सर उर्फी बोल्ड लुक में नजर आती हैं, लेकिन मंदिर के बाहर इस तरह नजर आना और फैन्स को शिवरात्रि विश करना लोगों को काफी अच्छा लगा।
उर्फी जावेद को मंदिर में देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज इज्जत बढ़ गई आपके लिए। वहीं दूसरे ने लिखा- मुस्लिम होकर मंदिर जाना और फैन्स को विश करना बड़ी बात है। वहीं तीसरे ने लिखा- इस सादगी में आप काफी अच्छी लगती हैं। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- जिंदगी में पहली बार सही कपड़ों में और सही जगह दिखी हो। भगवान कल्याण करे।


Click it and Unblock the Notifications