Urfi Javed ने इंडियन रेसलर्स के साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर उठाई आवाज, कर डाला कुछ ऐसा कि..

urfi javed

उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो हर मामले में अपनी राय रखती हुईं नजर आ जाती हैं और देखा जाता है कि वो खुलकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाती हैं। इस वक्त उन्होने भारतीय पहलवानों के लिए एक पोस्ट किया है जो कि खबरों का हिस्सा है।

दरअसल इंडियन रेसलर इस वक्त लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह रहे हैं और उनके आरोप इतने गंभीर हैं कि लोग लगातार उनसे जुड़ रहे हैं। ये सभी लोग डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं और उनकी मांग है कि इनके खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की जाए।

आरोप है कि बृज भूषण सिंह ने राष्ट्रमंडल और एशियाई दोनों खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट सहित शीर्ष पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न किया है।

इन्ही आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रही है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर इन महिला पहलवानों की तस्वीर को साझा किया है जिसमें लिखा हुआ है,

''भारत के टॉप रेसलर्स इस वक्त कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर धरना दे रहे हैं, रो रहे हैं और लोगों से उनको सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं।'' उर्फी जावेद ने जैसे ही ये पोस्ट किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि उर्फी अच्छे काम भी करती हैं।

बता दें कि उर्फी जावेद वैसे तो अपने अतरंगी और बोल्ड कपड़ों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन कई बार वो समाझ और देश को लेकर ऐसे ऐसे पोस्ट कर देती हैं कि लोग उनसे प्रभावित हो जाते हैँ। हालांकि रेसलर्स की मांगों को लेकर क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X