..................... Urfi Javed puts spicy masala wraps on body aska whats your favourite flavour Urfi Javed latest boldest look - Hindi Filmibeat

बदन पर मसाले लगाए निकलीं उर्फी जावेद, बोले- आपको कौन सा फ्लेवर पसंद है?

Urfi Javed

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद आए दिन अपने नित नए लुक्स के साथ हाजिर रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने नया एक्सपेरिमेंट किया है जो कि सेकेंडों में वायरल हो गया है। दरअसल, उर्फी जावेद का ये स्पॉन्सर वीडियो है और वो एक प्रोडक्ट का एड कर रही है।

हालांकि उर्फी ने ये एड भी अपने ही अंदाज में कर दिखाया है और लोग इसे बेस्ट एड बता रहे हैं। उर्फी जावेद के वीडियो की बात करें तो वो इसमें स्नैक्स के पैकेट से बनी शानदार ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और एक पैकेट से स्नैक्स खा भी रही हैं।

उर्फी के पैकेट वाली ये ड्रेस बेहद कलरफुल है और बेहद प्यारी लग रही है। हालांकि लोग रहे हैं कि उर्फी के बदन पर मसाले चिपक रहे होंगे और कही कोई रिएक्शन ना कर दें। इसके साथ ही उर्फी इस वीडियो में फैंस से उनका फेवरेट फ्लेवर भी पूछ रही हैं।

सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दीदी मसालों से एलर्जी हो जाएगी'।

आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X