Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने पूरे बदन पर लगाई चिमटी, ऐसा कारनामा देख लोग बोले- अरे दीदी ये तो मुझे दे दो

Urfi Javed Clip Dress Video: फैशन सेंस से सनसनी मचाने वाली उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपनी ड्रेस के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जो कि सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है। ब्लेड, छल्लों, नाखूनों के बाद अब उर्फी ने कपड़े सुखाने वाली चिमटी से अपनी लेटेस्ट ड्रेस बनाई है। उर्फी जावेद ने अपना ये वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी कपड़े सुखाने के स्टैंड के पास खड़ी है और चिमटी देखते ही उनके दिमाग से इससे ड्रेस बनाने का आइडिया आ जाता है। ऐसे में उर्फी ये क्लिप्स जमा करती हैं और इससे वन पीस स्ट्रैपी ड्रेस तैयार कर लेती हैं।
उर्फी का ये आइडिया उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। इसके साथ ही नेटिजंस उनके इस लुक की और उर्फी की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि उर्फी अपने इसी अंदाज के लिए मशहूर हैं वो किसी भी चीज को बदन पर लगाकर ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी अपने इस अंदाज के कारण विदेशों में भी नाम काम रही हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।
लुक्स से देती हैं सरप्राइज
ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications